कुलभूषण की फांसी या पाक को सज़ा-ए-मौत !
1947 में हुआ भारत का विभाजन बीसवीं सदी का सबसे दर्दनाक वाकया था….हालांकि इसके लिए असल में उत्तरदायी जिन्ना थे या फिर कांग्रेस या अंग्रेज….इस पर लोगों का अलग अलग मत है। क्योंकि हिंदू मुस्लिम एकता के पैरोकार के रूप में भी जिन्ना को जाना जाता था। लेकिन जिद विभाजन बनी और विभाजन से दो अलग अलग मानसिकताएं तैयार कर दी गईं। और ये मानसिकता एक नदी की सीमाओं के साथ ही बंट जाती है…दरअसल चिनाब दो मुल्कों को छूते हुए गुजरती है…एक है भारत…जहां विकास है, अलग अलग मजहबों के बीच सामंजस्य है। हालांकि सामंजस्य और शांति कई बार चोट पहुंचती है… जिसकी वजह बनता है चिनाब को जहरीला करने वाला दूसरा मुल्क यानि पाकिस्तान….जहां भुखमरी, बेरोजगारी और पुश्तों को समाप्त करने का मानिए अभियान सा चलाया जा रहा है। जेहाद, हूरों के बीच फंसा पाकिस्तान न जाने क्यों खुद के द्वारा पैदा किए गए आतंकवाद से अपने मिटते अस्तित्व को नहीं देख पा रहा। विरोध, विवाद का एक और कारनामा पाकिस्तान तैयार कर रहा है….पाकिस्तान सरकार ने भारतीय कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की इस हरकत पर विदेश म...

Comments