बिलकुल जिद्दी होना जुर्म नहीं है....लेकिन पिता जी ने रेनोवेशन के वक्त भाई के लिए कमरा बनवाया...और आपके लिए नहीं..आपको अपनापन नही लगा। लेकिन आपने अपनी मां से पूछा कि क्या वो आपको अपना नहीं मानती...यदि सच है तो फिर उन्होंने आपको नौ माह गर्भ में क्यों रखा, आपके फिल्मों में करियर बनाने के फैसले पर भले ही उन्होंने ऐतराज जताया हो, लेकिन दिल्ली या मुंबई से खींचकर कमरे में नहीं कैद किया..लेकिन कंगना जी आपको अपनापन नहीं लगा।हो सकता है कि आप और आपके फैंस ये तर्क दें कि और भी लोग हैं जो नौ माह गर्भ में रखते हैं लेकिन जब बिटिया होती है तो उनका व्यवहार बदल जाता है बिटिया के लिए। पर, आपके पिता आपको किसी ख़तरे से रूबरू नहीं होने देना चाहते थे। लेकिन आपको अपनापन नहीं लगा। सन एंड सन में आपको चेक इन करना पड़ा, घुटना छिला..आपके पिता अपनी लाडली को ये खरोंच नहीं आने देना चाहते थे। दुर्भाग्य कि आपको फिर भी अपनापन नहीं नज़र आया अपने माता पिता के प्यार में। पता है आपको मनाली के गांव से मुंबई तक के सफर के बावजूद आपके मां-बाप आपकी हिफाजत की दुआएं मांगते रहे। भले ही वो कंडोम या फिर किसी सीन पर आपकी आंखें ब...
Comments